ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित...

Admin

Mon, Jun 19, 2023

सूरजपुर.  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना नवीन इकाईयों की स्थापना तथा पहले से संचालित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के विस्तार हेतु केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना में मशीन की संपूर्ण लागत पर 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। साथ ही इकाई स्थापित करने हेतु आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक, पिछले छः माह का बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड या विद्युत बिल या निवासी संबंधी दस्तावेज आदि की आवश्यकता होगी। लाईसेंस प्राप्त करने हेतु संपूर्ण सहायता भी योजनांतर्गत प्रदान की जाएगी। खाद्य प्रसंस्करण अंतर्गत पोहा निर्माण, फ्लोर मिल, दाल मिल, तेल मिल, बेसन निर्माण, सत्तू निर्माण, मसाला उद्योग, बिस्किट, केक निर्माण, बेकरी, आलू चिप्स, केला चिप्स, अदरक लहसून पेस्ट, मूंगफल्ली प्रसंस्करण, बड़ी पापड़, रेडी टू ईट, मुरमुरा, मुर्क, लड्डू, लाई, बताशा, आचार, पापड, हल्दी मिर्च प्रोसेसिंग एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सम्मिलित किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नयनपुर, गिरवरगंज, जिला सूरजपुर में संपर्क कर सकते हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें