ब्रेकिंग

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

सूचना

: फैक्ट्री से पाईप चोरी मामले में कोतवाली पुलिस ने किया 2 आरोपी को गिरफ्तार...

Admin

Wed, Dec 14, 2022

सूरजपुर. नयनपुर स्थित फैक्ट्री से पीव्हीसी पाईप चोरी मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पाईप बरामद किया है। बताया गया है कि बीते सोमवार को ग्राम कंचनपुर रामानुजनगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 दिसम्बर के रात्रि में नयनपुर स्थित फैक्ट्री को बंद कर अपने साथी के साथ सो गया। रात्रि करीब 10 बजे फैक्ट्री के छत में किसी आदमी के चढ़ने की आवाज आने पर साथी के साथ बाहर निकलकर देखा कि दिवाल फांदकर ललन राजवाड़े व काशी राजवाड़े अपनी मोटर सायकल को छोडकर भाग रहे है। फैक्ट्री में रखे पाईप व अन्य सामान को चेक करने पर पीबीसी पाईप 12 नग को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 457, 380, 34. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों द्वारा छोड़ी गई मोटर सायकल को जप्त किया गया। मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी ललन राजवाड़े 26 वर्ष बेलटिकरी एवं काशी राजवाड़े 19 वर्ष  ग्राम चेन्द्रा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने फैक्ट्री से पाईप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी के 12 नग पीव्हीसी पाईप कीमत 14 हजार 400 रूपये को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर व उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें