ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: भूमि का सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट...लाठी डंडे हुई पिटाई...अपराध दर्ज...

Admin

Mon, Feb 19, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. नगर मुख्यालय के नजदीक कमलपुर में आज एक पटवारी की लाठी डंडे से जमकर पिटाई हो गई, पटवारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 186,353,332,147, 148, 149 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना आज शाम की है जब मोतीलाल सिंह ठाकुर पटवारी हल्का नं.05 ग्राम कमलपुर में सुखली बाई की भूमि सीमांकन करने नायब तहसीलदार के आदेश पर गया था। उसके साथ चौकीदार मुन्नीलाल, जुगेश्वर थे, जैसे ही सीमांकन करने के लिए सुखली बाई की जमीन पर पहुचे उसी दौरान गांव का कुन्ती बाई उसका पुत्र दीपक, भांजा अशोक एवं अन्य लोग लाठी डंडा गाली गलौज करते हुए जमीन सीमांकन करने से मना किये। वजह जानने पर उस पर लाठी डंडे से हमला कर जमकर पिटाई कर दिए और हाथ में रखे खसरा को फाड दिए वहाँ मौजूद चौकीदार मुन्नीलाल, जुगेश्वर व सुखली बाई, रामधनी सिंह, सोधन सिंह, छक्के लाल बीच बचाव कर किसी तरह पटवारी को लाये। मारपीट की घटना से पटवारी के पीठ, चेहरे पर व बदन पर काफी चोटे भी आई है। बहरहाल पीड़ित पटवारी पूरे घटना की जानकारी नायब तहसीलदार को अवगत कराते हुए कोतवाली थाने में शिकायत की है जिस पर पुलिस ने कुन्ती बाई,दीपक, अशोक एवं अन्य लोग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें