ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: भैंसा चोरी करने व खरीदने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Sep 16, 2023

सूरजपुर. ग्राम गेतरा निवासी समयलाल सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने 2 रास भैंसा को घर के सामने बांधकर रखा था जिसे 13-14 सितम्बर के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिस पर धारा 379, 411 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर संदेही विजय टोप्पो निवासी कुरूवां को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी मंसूर आलम के साथ उसके अशोक लिलेण्ड वाहन से ग्राम गेतरा से 2 रास भैंसा चोरी कर ग्राम सेमरा निवासी तौसिफ खान को 30 हजार रूपये में बिक्री किए है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इन दोनों को भी पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर  2 रास भैंसा, भैंसा बिक्री की रकम 30 हजार रूपये व परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त कर आरोपी विजय टोप्पो पिता शोधन 28 वर्ष ग्राम कुरूवां, थाना विश्रामपुर, मंसूर आलम पिता अमीनुद्दीन अंसारी 32 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर, थाना विश्रामपुर, तौसिफ खान पिता मुख्तार खान 22 वर्ष ग्राम सेमरा, चौकी नागपुर, थाना पोड़ी जिला एमसीबी को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, संजय सिंह राजपूत, आरक्षक प्रदीप साहू, तेजीलाल साहू, रवि पाण्डेय व लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें