ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: मंडल अध्यक्ष के हत्या के प्रयास मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार... अब तक 6 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार...

Admin

Thu, Apr 20, 2023

सूरजपुर. दिनांक 28.02.2023 को भटगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम केवटाली जंगल में डोमनहील चिरमिरी निवासी रोहित सिंह और उसके साथियों के द्वारा रास्ता रोककर भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी देकर राड से प्राणघातक हमला किया गया। अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में धारा 341, 147, 148, 149, 506बी, 324, 323, 307, 115, 120बी भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पूर्व में मामले के आरोपी संजय अग्रवाल, चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा, आफताब खान उर्फ गोलू व राकेश चौहान, विक्रम सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया था और अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी रोहित सिंह पिता अभय सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी सोनामनी डोमनहील चिरमिरी, थाना चिरमिरी, जिला एमसीबी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपी के निशानदेही पर एक बोलेरो वाहन व सरिया (रॉड) जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें