ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...

Admin

Fri, Jan 19, 2024

विशाल पटेल

सूरजपुर.  जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता न छूटे के उद्देश्य से सभी मतदाताओं के मध्य प्रचार-प्रसार की कार्यवाही किया जाना है। इसी उद्देश्य से आज नवोदय विद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में चंद्रभूषण मिश्रा सहायक प्राध्यापक, शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं विनोद कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर चंद्रभूषण मिश्रा जी ने समस्त विद्यार्थियों को नए मतदाता बनने के लिए, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु तथा आधार से अपना मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने के लिए जानकारी प्रदान की। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के बारे में छात्रों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि मतदान कितना जरूरी है और इसके महत्व के बारे में बहुत सारी बातें बताई। उन्होंने बताया की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात ही हमें मताधिकार मिलता है। इसी क्रम में विनोद कुमार साहू ने बताया कि सही सरकार के चुनाव हेतु मतदान आवश्यक है और हमें अपने प्रतिनिधियों का चुनाव सोच समझकर करना चाहिए। अपने मतदान के सही इस्तेमाल के द्वारा हम अपने देश और समाज के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें