ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश...

Admin

Wed, Oct 4, 2023

सूरजपुर.   प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करंजी में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे उच्चतर मा.वि. करंजी के छात्र-छात्राओं द्वारा ई.वी.एम, व्ही.व्ही. पैट एवं स्वीप सूरजपुर आदि आकृतियां प्रदर्शित की गई। विशाल मानव श्रृंखला का बनते हुए कंरजी चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन तक रैली का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती लता बेक, विकासखण्ड स्वीप नोडल अधिकारी सुनील पोर्ते, प्राचार्य बी.के.नंदी संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं महिला बाल विकास के सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सुदर्शन राजवाडे, अशोक गुप्ता, सुदर्शन दास, पुनीता राजवाड़े, यशोदा सोनी, संदीप बेहरा और जयराम प्रसाद (बी.पी.ओ. साक्षरता) सूरजपुर उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें