ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

: मायुंम प्रांतीय सभा मे शाखा को मिले स्थायी सेवा पुरस्कार..

Admin

Mon, Dec 3, 2018
सूरजपुर-अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की सूरजपुर शाखा को छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 15 वी प्रांतीय सभा कोरबा में स्थायी सेवा में एम्बुलेंस संचालन के साथ उत्कृष्ट जनसेवा का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।प्रांतीय सभा मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल उड़ीसा,राजनैतिक चेतना फोरम के चैयरमेन सुनील जैन कोरबा व प्रांतीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की उपस्थिति में सूरजपुर शाखा के अध्यक्ष सुमित मित्तल व सच्ची हिमांशु तायल व प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग की अगुवाई में पुरस्कृत किया गया।जिसमें जनसेवा के क्षेत्र में विगत 10 वर्षों से एम्बुलेंस सेवा के संचालन के लिए स्थायी सेवा प्रकल्प में प्रांतीय जनसेवा पुरस्कार से नवाजा गया।वही शाखा को विशिष्ठ शाखा,रक्तदान सहभागिता,स्वास्थ्य सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। शाखा अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि मंच के वार्षिक पुरस्कार वर्ष में आहूत होने वाली सभा में प्रदान किये जाते है।कोरबा में आयोजित सभा मे प्रान्त की लगभग 40 शाखाओ के पदाधिकारियो व प्रांतीय सभा सदस्यों ने शिरकत की।राष्ट्रीय पदाधिकारियो व प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में सरगुजा मंडल की सूरजपुर सहित बिश्रामपुर,अम्बिकापुर,मनेन्द्रगढ़,लैलूंगा शाखा के पदाधिकारियो ने सभा मे शिरकत की।मंच शाखा की जनसेवी गतिविधियो के लिए शाखा को मिले पुरस्कार से मंच सदस्यों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।उल्लेखनीय है कि मंच के द्वारा रक्त समूह दिग्दर्शिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें