ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: माशिमं बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 से प्रारम्भ...

Admin

Tue, Mar 21, 2023

सूरजपुर. माध्यमिक षिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित  हाॅयर सेकेण्डरी और हाई स्कूल परीक्षा वर्ष-2023 के उत्तरपुस्तिकाओं के केन्द्रीय मूल्यांकन हेतु जिले में षासकीय कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर को एकमात्र मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन  कार्य 25 मार्च से प्रारम्भ हो रहा है। बोर्ड के निर्देशानुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के कॉपियों का मूल्यांकन 25 मार्च से 17 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। मूल्यांकन कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि जिन व्याख्याता/व्याख्याता पंचायत की ड्यूटी बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य हेतु लगाई गई है उन्हें प्राचार्य अनिवार्यतः कार्य मुक्त करें। शासन द्वारा बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के कार्य को अनिवार्य एवं अति आवश्यक सेवा घोषित किया गया है। मूल्यांकन हेतु जिले के सभी परीक्षकों को 25 मार्च 2023 को समय-9.30 बजे मूल्यांकन केन्द्र-शासकीय कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें