ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: मोमबत्ती निर्माण, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण...

Admin

Mon, Mar 6, 2023

सूरजपुर.  जिले के विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम देवनगर प्रोजेक्ट उन्नति अन्तर्गत मोमबत्ती निर्माण, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ है ।यह प्रशिक्षण आरसेटी अंबिकापुर के द्वारा ग्राम स्तर पर दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 27 प्रशिक्षार्थी ने भाग लिया। गौरतलब है कि प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत मनरेगा योजना में वित्तीय वर्ष 2018-19 उन्नीस में मनरेगा सौ दिवस कार्य पूर्ण कर चुके श्रमिकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को  विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियों का निर्माण उनकी पैकेजिंग और बाजार में बेचने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में आए हितग्राहियों के द्वारा यह बताया गया की प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत लाभदायक है, और घर बैठे ही मोमबत्ती का निर्माण कर लेंगे और अपने आस पास के बाजार में बेच लेगे। मोमबत्ती के साथ साथ अगरबत्ती विषय पर भी जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सहयोग से किया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें