ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: युवती का अधजला अवस्था में मिला शव...हत्या की आशंका,पुलिस जाँच में जुटी...

Admin

Sat, Dec 2, 2023

सूरजपुर. सरगुजा जिले से लगे सूरजपुर जिला के तारा चौकी के जर्नादनपुर के जंगल में लगभग 20 से 25 वर्षीय युवती का शव अधजली अवस्था में मिला है। तारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जंगल की ओर गये ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में सुबह 9 बजे करीब सूचना दी कि एक युवती का अधजली अवस्था में जंगल किनारे शव पड़ा हुआ है। सूचना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुट गई है साथ ही स्थानीय नागरिकों व नजदीक के थाना व चौकी में संपर्क कर युवती की पहचान की कोशिश की गई. अभी तक युवती का शिनाख्त नहीं हो सका है। इसके लिए पुलिस सोशल मिडिया के माध्यम से भी युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना साल्ही पुल स्थित अदानी के रेलवे ट्रैक बगल में स्थित जर्नादनपुर जंगल का है जहां सूचना पर फोंरेसिक एक्सपर्ट , एसडीओपी प्रेमनगर , प्रशिक्षु डी.एस.पी.स्निग्धा, थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे, डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई है। बताया जा रहा है कि युवती के हाथ में गोदना में मंतोषि लिखा गया है। कान में तीन तीन लेयर का छेद हैं। गले में दुर्गा जी का लॉकेट पहनी हुई है पिंक क्लर का जूता स्क्रीम क्लर का पैजामा एवं लाल क्लर का कुर्ता , हाथ में अंगुठी नग वाला एव कुल्हे में दाद टाईप का जख्म का निशाना हैं। पैर में मौजा पहनी हुई है। तारा पुलिस युवती की शिनाख्ती का भरपूर कोशिश कर रही है। फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवती का शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा। बहरहाल जंगल में इस तरह से अधजली अवस्था में युवती का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। जलाकर मारने जैसी घटना जंगल क्षेत्र में होने से क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है तथा जल्द से जल्द अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें