ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: रंगीन मिजाज सरपंच व उसके साथी ने 5 बच्चो की माँ के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म...बलपूर्वक उठाकर ले गया था आरोपी...कुछ दिनों पहले ही जेल से आया था..दुष्कर्म के मामले में गया था जेल...

Admin

Mon, Aug 23, 2021

सूरजपुर. जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर के सरपंच व साथियों 5 बच्चों की माँ के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घरना सामने आया है.जिसकी शिकायत पर बिहारपुर चांदनी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगीन और आशिक मिजाज बिहारपुर ग्राम के सरपंच बाबुलाल खैरवार कुछ दिनों पहले ही रेप के आरोप में जेल गया था जेल से आते ही फिर से अपने साथी के साथ मिलकर 5 बच्चों की माँ को 16 अगस्त को बलपूर्वक ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुरे मामले की जानकारी पुत्रियों को होने पर पांचों बेटियों ने अपने माँ के साथ अपराध दर्ज कराने चाँदनी थाना पहुचे जहाँ पर सुलह समझौते की कोशिशें की गई आखिरकार पुलिस ने सामूहिक दुर्ष्कर्म के मामले बिहारपुर सरपंच बाबूलाल खैरवार के साथ राजकुमार विश्वकर्मा पर धारा 363,365,366,376घ,376 N,506,34 के तहत अपराध दर्ज किया है.गौरतलब है कि मार्च में भी आरोपी सरपंच ने गाँव की ही विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था और फरार हो गया था. कुछ दिनों बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब जेल से छूटने के बाद फिर से रंगबाज सरपंच गांव की महिलाओं की आबरू लूटने में लगे है इस बार 5 बेटियों की माँ को अपने हवस का शिकार बनाया है. फिलहाल पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में लगी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें