ब्रेकिंग

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

सूचना

: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बांसुरी वादन, पारम्पारिक वेशभूषा विधा में कलाकारों को मिला प्रथम स्थान...

Admin

Tue, Jan 31, 2023

सूरजपुर.   छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन 30 जनवरी को हुआ जिसमें खेल एंव युवा कल्याण विभाग के मंत्री श्री उमेश पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह वितरित किए। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि रायपुर के साइंस काॅलेज परिसर में तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में 38 विधाओं में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने अपनी कला, और हुनर का प्रदर्षन किया जिसमें सबसे ज्यादा 350 प्रतिभागी सूरजपुर जिले से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। सूरजपुर जिले से प्राप्त स्थान युवा महोत्सव में पारम्पारिक वेशभूषा 15 से 40 में बिन्दिया राजवाड़े प्रथम, बांसुरी वादन में 40 से ऊपर में पुष्पेंद्र कोसरिया प्रथम, हारमोनियम वादन में 15 से 40 में हेमन्त कुमार यादव द्वितीय सुआ नृत्य 15 से 40 में तृतीय, करमा 15 से 40 में तृतीय, कबड्डी महिला 40 से उपर तृतीय, कबड्डी पुरुष 15 से 40 में तृतीय, 40 से उपर खो-खो पुरूष तृतीय, चाॅदनी राजवाडे़ 15 से 40 भौरा में तृतीय, गौरी सिंह 15 से 40 फुगडी में तृतीय, मृदगंम वादन 40 से उपर में अमृत तृतीय, गिटार वादन 15 से 40 शेख आसिफ तृतीय, रहे। कुल 12 पुस्कार प्राप्त किये, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार, छ.ग.सिधी अकादमी के संचालक अशोक पंजवानी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रेता श्रीवास्तव सिन्हा भी समापन समारोह में शामिल हुए।
     

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें