ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र मे लगी आग...बहुमूल्य पेड़ जलकर हो रहे खाख...

Admin

Wed, May 24, 2023

बिहारपुर. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क महुली परिक्षेत्र में आग कई दिनों से लगी हुई है. मध्यप्रदेश से लगे सीमा से लगे जंगल में भीषण आग लगातार फैलते जा रहा है जिससे बहुमूल्य पेड़ पौधे तो जलकर खाख हो रहे है तो वही जंगली जानवर आबादी क्षेत्र की ओर आने लगे है. एमपी सीमा से लगे मकरद्वारी के पास आग ने विकराल स्वरूप दिया.वन संपदा की भारी बर्बादी देखी जा रही है तो वही जिम्मेदार अफसर नाकाम है कई महीनों से जंगल में भीषण आग लगी हुई है. वन जीव गावों की तरफ आ रहे हैं. जंगल के पास के रहने वाले ग्रामीण परेशान है आग का धुआं चारो ओर फैल गया है. जंगल में चारों ओर आग की लपटें और धुएं से लोग परेशान हैं.

 हाई टेक टेक्नोलाजी फेल... 

जंगल मे आग लगने और समय रहते बुझाने की दावा अधिकारी आये दिन करते रहते है यहाँ तक कि हाई टेक्नोलाजी सेट लाइट का जिक्र भी करते रहते है. लेकिन जमीनी हकीकत अधिकारियों के दावों के विपरीत है.साधन सुविधा संपन्नता रहते हुए विभाग जंगल मे लगी आग को बुझाने में नाकाम है. बहरहाल घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के रेंजर ललित साय पैकरा ने बताया कि वे अभी रायपुर में है आग बुझाने के लिए फायर वाचर भेजने की बात कही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें