ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत शिविर का आयोजन...

Admin

Fri, Jul 28, 2023

सूरजपुर.  प्रतापपुर विकासखंड के मरहट्ठा ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रागी व कोदो बीज का वितरण किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिव शंकर यादव ने ग्रामीणों व कृषकों को सम्बोधित कर बताया कि बहुत वर्षों पहले मोटे अनाज की खेती हुआ करती थी। उसी का उपयोग हम अपने खानपान में करते थे। तब हमारे शरीर में रोग कम हुआ करते थे। अब हम आधुनिकता की ओर सिर्फ हाइब्रिड धान के पीछे रासायनिक खाद का अंधाधुंध उपयोग कर मृदा व अपने शरीर को रोग ग्रसित करते जा रहे है। इसलिए मुख्यमंत्री के मंशानुरूप मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, और शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर इसके उत्पादन की खरीदी भी की जा रही है। सभी किसान भाइयों ने प्रभावित होकर अधिक मात्रा में मोटे अनाज की खेती वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से करने की बात कही। लगभग 50 कृषकों को शिविर के माध्यम से बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य रुद्र प्रताप राजवाड़े, कृषि विकास अधिकारी अचल राजवाड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह, सरपंच व पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें