ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार सरगुजा विश्व विद्यालय को...

Admin

Mon, Sep 23, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार इस वर्ष संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिनस्थ संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई, जिला सूरजपुर के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य का उत्कृष्ट कार्यक्रम अधिकारी के रूप में चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनएसएस की गतिविधियों के उत्कृष्ट एवं सफल संचालन के लिए प्रति वर्ष प्रदेश के दो सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारियों को 5000 नगद व प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस 24 सितम्बर को प्रदान किया जाता है। वर्ष 2018 -19 का उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यक्रम अधिकारी के रूप में राजीव कुमार सिंह का चयन राज्य चयन समिति द्वारा किया गया है। 24 सितम्बर 2019 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार रायपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल  उत्कृष्ट कार्यक्रम अधिकारी को सम्मानित करेंगे।। ज्ञात हो कि संस्था में एनएसएस की गतिविधियों को उसकी कार्ययोजना के अनुरूप संचालित करने वाले कार्यक्रम अधिकारी को इस पुरस्कार हेतु राज्य चयन समिति द्वारा चयन किया जाता है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रोहिणी प्रसाद, कुलसचिव विनोद एक्का, राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल सिन्हा, जिला संगठक प्रो एम सी हिमधर, विद्यालय के प्राचार्य एल एल सोनकर, विद्यालय के शिक्षक गण, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित एनएसएस के स्वंय सेवकों व छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम अधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें