ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: लाईफ लाइन एक्सप्रेस से लोगों को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा...कमलपुर रेलवे स्टेशन से 25 फरवरी से 17 मार्च तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन...

Admin

Thu, Feb 23, 2023


सूरजपुर. 
जिला सूरजपुर में 229वां इम्पैक्ट इण्डिया फाउण्डेशन लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के द्वारा कमलपुर रेलवे स्टेशन जिला सूरजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा जिसमें आंख की जाँच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी, कान की जाँच एवं सर्जरी, मुडे हुये पैर का परीक्षण एवं सर्जरी (14 साल से निचे), कटे फटे होंठ की जाँच एवं सर्जरी, दांत की जाँच एवं उपचार स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण किया जावेगा। ओपीडी एवं ऑपरेशन की तिथिवार जानकारी इस प्रकार है आंख की जांच एवं  मोतियाबिंद की सर्जरी 25 फरवरी से 02 मार्च,  ऑपरेशन   26 फरवरी से 03 मार्च, कान की जांच एवं कान की सर्जरी 04 मार्च से 08 मार्च,  ऑपरेशन   05 मार्च से 09 मार्च, मुड़े हुये पैर का परीक्षण एवं सर्जरी (14 साल से निचे) 10 मार्च से 12 मार्च,  ऑपरेशन   11 मार्च से 13 मार्च, कटे फटे होंट की जांच एवं सर्जरी 10 मार्च से 12 मार्च,  ऑपरेशन   11 मार्च से 13 मार्च, दांत की जांच एवं उपचार 12 मार्च से 17 मार्च तक किया जाएग एवं  स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण 25 फरवरी से 02 मार्च तक किया जाएगा। लाईफ लाईन एक्सप्रेस में सुविधा लेने हेतु ओपीडी पंजीयन की सुविधा पार्वती नर्सिंग कॉलेज मदनपुर, सिलफिली में की गई है। सर्जरी योग्य मरीजों एवं उनके परिजनों के ठहरने खाने एवं परिवहन की व्यवस्था जिला प्रशासन एवं लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रबंधन के द्वारा कराया जायेगा। लाईफ लाईन एक्सप्रेस पंजीयन एवं ऑपरेशन की जानकारी हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एवं सूरजपुर शहरी क्षेत्रवासीगण आयुष चिकित्सा अस्पताल सूरजपुर में ले सकते है। पूर्व में लाईफ लाईन एक्सप्रेस चिकित्सा शिविर विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में होना प्रस्तावित था, परन्तु उसमें आंशिक परिवर्तन कर कमलपुर रेल्वे स्टेशन में किया गया है। लाईफ लाईन एक्सप्रेस में होने वाली स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार से संबंधित जानकारी अपने विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय, खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, शहरी क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से भी समन्वय कर प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 9820303974 जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें