ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: लापता छात्र का जला हुआ मिला शव...पडोस के युवक ने हत्या कर शव को जंगल में जलाया...

Admin

Sun, Feb 25, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. प्रतापपुर से एक माह से लापता छात्र का जला हुआ कंकाल पुलिस ने बरामद करते हुये दो आरोपियों को हिरासत में लिया है इस बात की खबर लगते अक्रोसित लोगो ने आरोपियो के घर पहुंचकर खड़ी वाहनो में तोड फोड दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर के वार्ड 04 में रहने वाले अशोक कश्यप का 11 वर्षीय पुत्र रिशु कश्यप कक्षा 4 में स्वामी आत्मानंद स्कुल में पढता था। 29 जनवरी को स्कुल से आते के साथ वह लापता हो गया था। परिजनो ने काफी खोज खबर के बाद पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत की थी और पुलिस की टीम ने काफी हाथ पैर मारे लेकिन सफलता नही लगी थी। जिले के नये कप्तान ने इस पर गंभीरता दिखाते हुये पुलिस को काम में लगा दिया जिस पर अमल करते हुये आखिरकार पुलिस टीम ने आज गायब हुये बच्चे का जिन्दा न सही उसका जला हुआ शव को बरामद कर ही लिया। पुलिस ने दो आरोपियो को हिरासत में लिया और पुछताछ कर पुरे मामले की कड़ियों को जोडने में लगी हुई। हत्या का वजह क्या थी इस बात का भी खुलासा जल्दी ही करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें