ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विकसित भारत संकल्प यात्रा में जाल व आईस बॉक्स का वितरण...

Admin

Sat, Dec 16, 2023

सूरजपुर. मत्स्य पालन विभाग द्वारा आज दो हितग्राहियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जाल व आईस बॉक्स का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त करने वाली दोनों महिलाएं स्व सहायता समूह से संबंध रखती हैं। जिसमें से प्रथम हितग्राही श्रीमती सरिता राजवाड़े, कोमल महिला स्व सहायता समूह और श्रीमती सियावती ज्वाला महिला स्व सहायता समूह की हैं। इसमें श्रीमती सरिता राजवाड़े ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपनी सफलता को बताया। उन्होंने बताया कि वो ग्राम झांसी की रहने वाली है। वो अपनी निजी डबरी पर मछली पालन करती हैं और प्रत्येक सीजन में लगभग दो क्विंटल मछली का विक्रय कर अच्छी आमदनी अर्जित करती हैं। जिसके अंतर्गत उन्हें शुद्ध आमदनी के रूप में 20 से 25 हज़ार रुपए प्राप्त होते हैं। श्रीमती सरिता राजवाड़े ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्राप्त जाल और आईस बॉक्स को अपने लिए बहुत ही उपयोगी बताया। उन्होंने बताया कि मछलियों को संरक्षित रखने के लिए गर्मी के दिनों में आईस बॉक्स से उनके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे एक जन-जन तक पहुंचने वाला कार्यक्रम कहा। इसके माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा इसके लिए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें