ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विकसित भारत संकल्प यात्रा” की तैयारियों की जायजा लेने पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय संयुक्त सचिव...

Admin

Sat, Dec 16, 2023

सूरजपुर.  विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पदम लाल नेगी केंद्रीय संयुक्त सचिव भारत सरकार पहुचे. आयोजित बैठक में गठित किये गए समिति के सदस्य, सचिव व जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर परिणाम हासिल करना है। अंतिम व्यक्ति शासन की योजनाओं से जुड़े और लाभान्वित हो इसके लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उन्होंने सार्थक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ज्यादा से ज्यादा हितग्राही पहुंचे इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम की ओर बेहतर प्रचार प्रसार करने की बात भी कही। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें