ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त संवेदना में दिखाई सहभागिता...आर्थिक सहयोग कर शिक्षकों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया...

Admin

Fri, Apr 19, 2024

सौरभ द्विवेदी 

सूरजपुर. जिले के रामानुजनगर के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज ने  जिले में शिक्षको द्वारा चलाई जा रही पुनीत मानवीय योजना में अपनी सहभागिता निभाते हुवे आर्थिक सहयोग कर अपने ब्लॉक के शिक्षको को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उक्ताशय की जानकारी देतें हुवे संयुक्त संवेदना योजना के सचिव व छ ग संयुक्त शिक्षक संघ रामानुजनगर जिला सूरजपुर के ब्लॉक अध्यक्ष राधे साहू ने बताया कि जिले के शिक्षको द्वारा संचालित उक्त योजना की नवीनीकरण/नवीन सदस्यता 500 रुपये की राशि व कुछ व्यक्तिगत जानकारी के साथ वर्ष के मार्च से मई महीने के बीच की जाती है जिसके अंतर्गत दिवंगत सदस्य शिक्षको के नॉमिनी को 100000/- एक लाख रुपये की सँयुक्त संवेदना राशि के साथ साथ अनुकम्पा नियुक्ति सहित लंबित सत्वों के भुगतान में समिति के द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाता है। जिले में अब तक कुल 1300000/- तेरह लाख रुपये की संवेदना राशि दिवंगत सदस्य शिक्षको के आश्रितों को प्रदान की जा चुकी है। समिति के संचालक सचिन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में संचालित इस योजना की पूर्णतः पारदर्शी व्यवस्था से जिले के अधिकारी व शिक्षको का विश्वास और आस्था इस योजना के प्रति दिनों दिन बढ़ रही है। जिले के शिक्षको ने रामानुजनगर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा इस पुनीत योजना में भगीदारी की सराहना करते हुवे उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें