ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: <strong>विज्ञान एवं गणित ओलम्पियाड का आयोजन 15 फरवरी को</strong>

Admin

Fri, Feb 10, 2023

सूरजपुर.   राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छ.ग रायपुर के तत्वाधान में पूरे राज्य में शासकीय शालाओं में कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 9वीं अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं का विज्ञान एवं गणित ओलम्पियाड का आयोजन 15 फरवरी 2023 को प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक आयोजित है। जिला स्तर पर परीक्षा के सफल आयोजन हेतु विकासखण्ड़ स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयकों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा गठित टीम परीक्षा केन्द्रों का सतत् माॅनिटरिंग कर तथा समय-सीमा में मूल्यांकन कराया जाकर परीक्षा परिणाम से जिला कार्यालय को अवगत करायेंगे। इस परीक्षा में जिन शालाओं के बच्चे बैठेंगे, उन सभी शालाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा उपरान्त उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन उसी शाला स्तर पर किया जाकर अंक तालिका तैयार कर संकुल समन्वयक के पास परीक्षा के एक दिवस पश्चात् जमा करना होगा। तथा विद्यार्थियों को उनके प्राप्तांकों से अवगत कराना होगा। संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा अपने संकुल की समस्त अंक तालिका समेकित कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के पास जमा की जावेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें