ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में शिक्षा विभाग करें कार्य:- कलेक्टर- बोर्ड परीक्षा के लिये बनाये बेहतर कार्य योजना ताकि मिले बेहतर परिणाम ,

Admin

Sat, Jan 6, 2024

सूरजपुर/06 जनवरी 2024/ नव पदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा आज शिक्षा विभाग की बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया ताकि बच्चों के शिक्षा के स्तर पर सकारात्मक बदलवा आये। जिले के स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम मिले इसके लिये उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए उपस्थित जनों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि शिक्षा संरचनात्मक ढांचे मे स्थायी बदलाव आये। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक और मिडिल विद्यालय के विद्यार्थियों का आधार स्तर बेहतर बने इस दिशा में फोकस करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। शिक्षा विभाग की बैठक के अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा, शालाओं की शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा व मध्याह्न भोजन संचालन की समीक्षा की जानकारी दी गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें