ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विधानसभा निर्वाचन 2023... मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की बैठक...

Admin

Mon, Nov 27, 2023

सूरजपुर.   कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की उपस्थिति में राजनीतिक दल के अभ्यर्थी और प्रतिनिधियो की बैठक रखी गई थी। जिसमें मतगणना तिथि 03 दिसंबर को होने वाली कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया गया कि मतगणना का कार्य मतगणना स्थल आईटीआई भवन पर्री में प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। मतगणना का कार्य रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन एवं निगरानी में होगा। जिसमें प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक पृथक मतगणना हॉल निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा के मतगणना हाल में ईवीएम से मतों की गणना हेतु 14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलट के मतों की गणना हेतु 03 टेबल लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रति टेबल के आसपास तार की जाल से बैरिकेट्स बनाये गया हैं। जिससे गणना अभिकर्ता टेबल पर चल रही गणना कार्य को देख सकेंगें। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था,गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति, मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था,वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना केंद्र में कौन-कौन सी वस्तुएं वर्जित रहेंगीं उनके संबंद्ध में भी उपस्थित जनों को जानकारी मुहैया करायी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें