ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: विभिन्न समस्याओं को लेकर फेडरेशन ने सौपा DEO को ज्ञापन..

Admin

Tue, Oct 15, 2019

सूरजपुर-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन सूरजपुर के जिला प्रतिनिधिमंडल ने DEO सूरजपुर को सहायक शिक्षकों के जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें से निम्न समस्याओं को पूरा करने की मांग की गयी|

1 वर्ष 2006-07 में नियुक्त सहायक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका जिला न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित B E O को प्राप्त करने निर्देशित किया गया था।परन्तु B E O-के द्वारा अब अप्राप्त होने के कारण सहायक शिक्षक lb को प्रतिमाह 10 से 12 हजार का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
2 यह कि जिले के समस्त विकासखंड में परामर्शदात्री की बैठक को एक तिथि में अनिवार्यतः कराई जावे जिससे शिक्षकों  की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
3 यह कि जिले के समस्त विकासखंडों में लंबित एरियर्स ,अवकाश स्वीकृत कराने हेतु 10 से 15 प्रतिशत की मांग सम्बंधित कर्मचारियों द्वारा की जाती है जिसमें भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है।तथा बिना चढ़ावा के कोई भी कार्य पूर्ण नही होती है।

उपरोक्त समस्याओं को नवपदस्थ DEO सूरजपुर को ज्ञपन के माध्यम से अवगत कराया गया साथ ही शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई अन्यथा भविष्य में  संगठन को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष विजय साहू,जिला संयोजक निर्मल भट्टाचार्य ,प्रांतीय सह सचिव शैलेश गुप्ता ,जिला मिडिया प्रभारी राकेश सेंकराज,जिला सह संयोजक रमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें