ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत दावा आपत्ति अब 11 सितंबर तक...

Admin

Thu, Aug 31, 2023

सूरजपुर.  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 11 सितंबर 2023 तक निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि बढ़ाई गई अवधि में 02 और 03 सितंबर को पूर्व की भांति हर मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 01 अक्टूबर 2023 को 18 साल पूर्ण होने वाला है तथा जिनका नाम वर्तमान में किसी कारण वश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फॉर्म 06 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कोई मतदाता अपने नाम में संशोधन, पते में परिवर्तन करना चाहते हैं तो वे फॉर्म 08 के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें