ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

: व्यवसायी के साथ मारपीट...वजह उधार पैसे मागने की गुस्ताखी...कोतवाली में मामला दर्ज...

Admin

Tue, Sep 24, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- उधार के पैसे मांगने पर व्यवसायी के साथ जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया गया, घटना को लेकर रोष व्याप्त है,पीडित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना रविवार की शाम की है गोयल प्रिंटिंग के संचालक बाबू पारा अम्बिकापुर निवासी प्रियंक गोयल जो अपने प्रिंटिंग संबंधित व्यवसाय के उधार लेन-देन को लेकर तगादा करने निकले थे। तगादे के दौरान जब वे अग्रवाल फ्लेक्स सूरजपुर में पहुंचे और अपने बकाया पैसा के लेनदेन को लेकर अग्रवाल फ्लेक्स के संचालक ताराचंद अग्रवाल (पपल) से बातचीत करनी चाही वैसे ही आरोपी संचालक नहीं दूंगा कह कर अपने अन्य दो साथियों के मिलकर व्यवसायी व उनके साथ मौजूद अन्य लोगोंं के साथ अभद्रता पूर्वक पेश आते हुए व्यवसायी को अश्लील गाली-गलौज मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत थाना कोतवाली में आरोपी ताराचंद अग्रवाल उर्फ पप्पल व अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें