ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग को लेकर CM से की भेट...CM ने दिलाया भरोसा, होगा संविदा कर्मचारियों के साथ न्याय...

Admin

Wed, Jan 10, 2024

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत जमदेई में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ सूरजपुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर छत्तीसगढ़ के समस्त (राज्य एवं केंद्रीय योजनाओं में कार्यरत ) संविदा कर्मचारियों को नियमित करते हुए नौकरी सुरक्षा के भय एवं समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देते हुए उनको भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर बधाई देते हुए नियमितिकरण सहित अन्य मांगों से अवगत कराया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब आया उन्होंने ज्ञापन को पढ़कर कहा कि हमारी सरकार में आप सभी के साथ न्याय होगा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में 45000 संविदा कर्मचारी लम्बे समय से अपनी मांगो को लेकर संघर्षरत है। पिछली सरकार से निराश एवं हताश होने के फलस्वरुप वर्तमान सरकार से काफी उम्मीदे है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ सूरजपुर ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर अपनी समास्याओं एवं मांगों से अवगत कराया गया एवं मुख्यमंत्री के सकारात्मक जवाब से सभी संविदा कर्मचारियों में उम्मीद एवं उत्साह की एक लहर जागृत हुई है कि जल्द से जल्द वर्तमान सरकार के द्वारा उनके पक्ष में निर्णायक पहल किया जावेेगा। इस दौरान संविदा कर्मचारी संघ के जिला संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला संरक्षक मनीष सिन्हा (विशेष योगदान रहा), महिला जिला अध्यक्ष मिली रानी कर, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृजलाल पटेल, कोषाध्यक्ष अनिल दास, उपाध्यक्ष अमित सिंह, अजय मिश्रा, अभिषेक सिंह, आकाश गुप्ता, मुकेश कुमार महतो, राजेश किण्डो, भुपेन्द्र बैरागी, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती बिसनी राजवाड़े, स्वर्ण मिंज, नगीना सिंह एवं समस्त संविदा अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें