ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: संविदा कर्मियों ने छतीसगढ़ी भाषा में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन...नियमितिकरण नहीं, जानकारी नहीं तो काम नहीं, काम बंद...बड़े आंदोलन की तैयारी...

Admin

Tue, Mar 21, 2023

 

सूरजपुर. सोमवार को छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के अलग अलग विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साढ़े चार साल के लम्बे इंतजार के बाद भी बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किए जाने एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 22 विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की जानकारी नहीं आने के वक्तव्य के बाद संविदा कर्मियों ने नियमितिकरण विषय पर सरकार की मंशा एवं विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जिसके कारण जिले के संविदा कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

काम बंद करने की रणनीति...

संघ के जिला मिडिया प्रभारी गणेश प्रसाद  ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जिले के संविदा कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश में रहते हुए मुख्यमंत्री के नाम नियमितिकरण जल्द करने ज्ञापन सौंपा गया। विगत दिनों मुख्यमंत्री  द्वारा मीडिया के समक्ष विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने का उल्लेख किया गया है, जिसके बाद प्रांत स्तर से नियमितिकरण नहीं, जानकारी नहीं तो काम नहीं के तर्ज पर काम बंद करने की रणनीति बनाई गई है। जिसके तहत सोमवार को कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लिया गया। यदि सरकार अपने घोषणा पत्र में किए हुए वादे पर गंभीरता नहीं दिखाती तो जल्द ही समस्त संविदा कर्मचारी बडे़ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व संविदा कर्मचारी संघ के जिला संयोजक ज्ञानेन्द्र सिंह, मनरेगा संघ के जिला संयोजक के0एम0 पाठक, सर्व सविंदा कर्मचारी सघ्ंा एवं मनरेगा संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष जलाल पटेल, सर्व संविदा संघ के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुश्री मिली रानी कर, सचिव अमित सिंह, सदस्य  मनीष सिन्हा, तविनीत दुबे,   शर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, संजय सिंह, संजय यादव, श्य साहू, विवेक कुमार, आकाश गुप्ता,  नीरज साहू, मनीलाल, प्रवीण कुमार ठाकुर एवं अभय ओझा (कृषि वि.), रोशन झा.(म.बा.वि.) एवं अन्य विभाग के कर्मचारीअधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें