ब्रेकिंग

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

सूचना

: संवेदना विहीन हो गई है प्रदेश की कांग्रेस सरकार-रेणुका...

Admin

Wed, Dec 7, 2022

4 मासूमो की मौत के जिम्मेदार है स्वास्थ्य मंत्री... दोषियों पर करें कार्रवाई सुनिश्चित...

चंचलेश श्रीवास्तव

सुरजपुर. अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में हुई चार बच्चो की मौत पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने  कहा कि प्रदेश की सरकार संवेदना विहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु जिन्होंने दुनिया नहीं देख पाया इसके लिए प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरीके से जिम्मेदार हैं। अधिकारियों कर्मचारी लापरवाह तरीके से अपने कार्यों को केवल निपटाने के भाव से कर रहे हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें हम परिजनों के साथ खड़े हैं। मुद्दा चाहे किसानों का हो, नौजवानों का हो, बेरोजगारों का हो, बीमार का हो, लाचार का हो या फिर महिलाओं का हो, सभी विषय पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार का सिस्टम धवस्त है। नवजात बच्चों के जिन्होंने ठीक से अपनी आंखें नहीं खोल पाई ली थी वे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से असमय  काल कवलीत हो गए। मेरी पूरी संवेदनाएं उन बच्चों के परिवार रिश्तेदारों के साथ हैं। अंबिकापुर के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव का विधानसभा क्षेत्र गृहनगर होने के बावजूद अगर चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे हालात हैं, तो इससे समझा जा सकता है कि प्रदेश की स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था किस हालात में होंगे। यह समय अत्यंत दुखद है। मैं स्वयं हतप्रभ हूं कि एक दिन में चार चार नवजात शिशु, बच्चों की मृत्यु अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हो गए। प्रदेश की असंवेदनशील सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। हर कदम पर जनता को धोखा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय तथा प्रदेश स्वास्थ्य सचिव एवं कलेक्टर सरगुजा को मामले पर नजर रखने के लिए एवं इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो उस पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें