ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा...

Admin

Thu, Mar 23, 2023

सूरजपुर. जिला मुख्यालय से लगे गिरवरगंज की महिलाओं ने आज अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्राम गिरवरगंज में स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं आज कलेक्टर के पास आवेदन लेकर पहुँची थी। जुनमुनिया रजवाड़े का आरोप है कि ग्राम में स्थित शासकीय भूमि जिसका खसरा क्रमांक 2895 है जिसमें गांव के ही खेलसाय आ0 खेदुराम के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है ।ग्रामीणों का कहना है की औद्योगिक क्षेत्र हेतु पक्की रोड बनी हुई है जिसमें रोज हजारों गाड़ियों का आना जाना होता है उक्त रोड के बगल में आवेदक की भूमि खसरा क्रमांक 2904 है जो शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 2895 से लगी हुई है  अनावेदक द्वारा जबरन सामने की ओर अतिक्रमण कर लिया गया है। रोड सकरा हो गया है तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई है। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है तथा उद्योग क्षेत्र से निकलने वाली गाड़ियां जाम हो जाती हैं।उक्त अतिक्रमण को अति शीघ्र हटाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें