ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: सही वजन, सही ऊंचाई, उम्र अनुसार मनाए गए वजन त्यौहार...

Admin

Sat, Sep 16, 2023

सूरजपुर.  शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के वजन त्योहार के अन्तर्गत 343 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। वजन त्योहार में जन प्रतिनिधियों एवं पालको को आमंत्रित कर बच्चों के ऊंचाई एवं उम्र अनुसार सही वजन की जानकारी रिपोर्ट कार्ड में भरकर दी जा रही है। पोषण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक सूरजपुर परियोजना अंतर्गत 12000 से भी अधिक बच्चों का वजन किया जा चुका है तथा आगामी 25 सितम्बर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों वजन त्यौहार का आयोजन होना है। कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिसोदिया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी सेक्टर पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपनी महती भूमिका निभा रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें