ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: सूरजपुर...सुपोषण की ओर पंचायत के बढते कदम...पोषण मेले का किया गया आयोजन...पोषण थाली का किया गया वितरण...

Admin

Wed, Oct 2, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-छत्तीसगढ़ राज्य में कुपोषण से पीड़ित बच्चों अल्पवयस्क लड़कियों और माताओँ की समस्या का गंभीर स्वरूप सामने आने पर राज्य सरकार द्वारा सुपोषण पर हर स्तर के प्रयास जारी हैं। ऐसे में राज्य के सूरजपुर जिला सुपोषण के प्रति एक सकारात्मक पहल किया जा रहा है । ये पहल कई मायनों में बाकी जिलों में सुपोषण योजना के उच्चतर मापदंडों के लिए एक मार्गदर्शिका का कार्य कर सकता है।
विभिन्न प्रकार के स्वप्रेरित योजनाओं और उनके प्रभाव के आंकलन के लिए यूनिसेफ और एम.सी.सी.आर के संयुक्त तत्वधान में अंकेक्षण और सर्वेक्षण करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले में कई आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया । इस दौरे में ग्रामीणों, महिला बाल विकास विभाग और कई दूसरे विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से भी इस बारे में बात की ।।

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सूरजपुर मुख्यालय से लगे पचिरा व तिलसिवा ग्राम पंचायत
के आंगनबाडी केन्द्र मे पोषक माह के अंतर्गत हो रही गतिविधियो का अवलोकन किया गया साथ ही पंचायत भ्रमण कर जिले मे चल रही पोषक सभा सुपोषण की ओर पंचायत के बढते कदम कार्यक्रम की जानकारी लिया गया।दोनो ही पंचायत मे बात चीत कर कार्यक्रम की जानकारी लिया गया,सुगा नृत्य के माध्यम से हो रहे प्रचार प्रसार बहुत ही शानदार रहा,जिला कार्यालय मे स्वस्थ भारत के प्रेरक दीपशिखा कुमारी ने बताया कि सुपोषण की ओर पंचायत के बढते कदम के तहत पचिरा पंचायत के सरपंच 6 और तिलसिवा के 12 सहित कुल 18 कुपोषित बच्चो को गोद लिया गया साथ ही प्रतिदिन उनके घर जाकर अतिरिक्त आहार का व्यव्स्था किया जा रहा है साथ उनके घर पर बच्चो से संबंधित आहार की जानकारी उनके घरो पर निवेदन स्वरुप चिपकाया गया है।

इसी तारंम्तार मे सिलफिली परियोजना कल्याणपुर सेक्टर के आंगनबाडी केन्द्रो का अवलोकन के दौरान सेक्टर स्तरीय पोषण मेले का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

पोषण की ओर पंचायत बढते कदम कार्यक्रम मे आंगनबाडी कार्यकर्ता,मितानिन,महिला स्वंम सहायता समुह के सहयोग के फलस्वरुप ग्रामीणो ने 20 कुपोषित बच्चो को गोद लिया गया साथ ही महिलाओ के बीच घडा फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कुपोषण,डायरिया,एनीमिया,शिशु मृत्यु दर का विषय रखा गया।उक्त आयोजन मे बच्चो को पौष्टिक आहार कराकर सौ बच्चो को पोषण थाली का वितरण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें