ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर...प्लास्टिक बोरी निर्माण और प्रिंटिंग इकाई की स्थापना...

Admin

Sat, Feb 4, 2023

सूरजपुर.  जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं निरंतर आत्मनिर्भर हो रही है।सूरजपुर विकासखंड के जयनगर और प्रतापपुर के सोनगरा में प्लास्टिक बोरी निर्माण और प्रिंटिंग इकाई की स्थापना की गई। जिसमें महिलाओं द्वारा बोरा सिलाई कार्य एवं प्रिंटिंग कार्य किया जाता है। इससे निर्मित बोरी को गोठान में समूह की महिलाओ को प्रदाय किया जाएगा,जिससे उन पर दुकानों से या अन्य स्रोतों से बोरी खरीदने पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार में कमी आयेगी। शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा व बाड़ी अंतर्गत जिले में कुल 372 गोठान क्रियाशील है, जिनमे निरंतर 30 क्विंटल से अधिक की गोबर खरीदी प्रति पाक्षिक पकवाड़े में की जा रही। खरीदे गए गोबर से 40 प्रतिशत की दर से बर्मी खाद का उत्पादन समूह की महिलाओ द्वारा किया जाता है। उत्पादित खाद के संधारण, स्थानांतरण एवं विक्रय में सुविधा होगी। समूह की महिलाओं के उत्थान एव सफलता के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत एवं सक्रिय है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें