ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: स्वास्थ्य सियान दिवस के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन..

Admin

Fri, May 24, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तहत एन.सी.डी. रोकथाम एवं उपचार माह के दोरान ‘‘सियान दिवस‘‘ जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत पीढा में आयोजन किया गया।
सियान दिवस के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी स्वयं उपस्थित होकर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनकी अन्य समस्याओं को भी सुना और यथाशीघ्र हल करने का आश्वासन भी दिया गया। कलेक्टर द्वारा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर सुगम स्वास्थ्य सूरजपुर के नाम से वाहन सेवा प्रारंभ की गयी जिसमें क्षेत्र में आकस्मिक आवश्यकता के अनुसार रोगियों को उन्हीं के ग्राम में उपलब्ध वाहन से अस्पताल पहुंचाने पर तत्काल राशि का भुगतान किया जायेगा। 23 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गयी। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पीढ़ा में उपस्थित वृद्धजनों की जांच की गयी। वृद्धजनों की ब्लड प्रेशर, शुगर एवं आंख की जांच की गयी। कुल 75 वृद्धजनों के आंख की जांच की गयी और 11 लोगों को चश्मा उपलब्ध कराया गया। 57 मोतिया बिन्द के रोगियों का चिन्हांकन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शशि तिर्की, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. आर.एस. सिंह, डाॅ.संध्या, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव रंजन मिश्रा, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुरेश वर्मा सहित वृद्ध जन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें