ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: हत्या का आरोपी गिरफ्तार..

Admin

Mon, Jan 29, 2024

सूरजपुर. छेरता त्यौहार मनाना है कहकर घर से निकला ग्रामीण का सुबह तालाब के पानी में डुबा हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार खड़गवां चौकी में दिनांक 26.01.2024 को ग्राम पाठकपुर निवासी सोनिया यादव ने चौकी खड़गवां में सूचना दिया कि इसका पति बुद्धेश्वर यादव दिनांक 25.01.24 को छेरता त्यौहार में खा पीकर शाम को त्यौहार मनाना है कहकर घर से निकला था जो रात तक घर वापस नहीं आया तो सोची कि गांव में किसी रिश्तेदार के घर रूक गया होगा, अगली सुबह घर से कुछ दूरी पर पति का शव तालाब के पानी में डुबा हुआ मिला। सूचना पर चौकी खड़गवां पुलिस मर्ग कायमी कर मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के द्वारा गांव के श्याम सिंह को किसी बात को लेकर अभद्र बात करने की जानकारी सामने आई जिसके बाद संदेही श्याम सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि इसकी बहन के बारे में मृतक बार-बार अभद्र शब्दों का प्रयोग करता था जिससे तंग आकर 25 जनवरी के रात्रि में मृतक को उसके घर छोड़ने जाते समय रास्ते में तालाब पास मृतक से लड़ाई-झगड़ा करते हुए तालाब में ले जाकर पानी में डुबाकर हत्या कर दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए उसके कपड़ों को उताकर तालाब के पानी में फेंक देना बताया। मामले में आरोपी श्याम सिंह पिता स्व. राजेश सिंह ग्राम पाठकपुर चौकी खड़गवां को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें