ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Apr 15, 2023

भटगांव. भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी देकर राड से प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 28 फरवरी को घटित घटना में थाना भटगांव में धारा 341, 147, 148, 149, 506बी, 324, 323, 307, 115, 120बी भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसमे आरोपी संजय अग्रवाल, चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा, आफताब खान उर्फ गोलू व राकेश चौहान को गिरफ्तार किया गया था और अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी की पतासाजी में लगी थी. भटगांव पुलिस व चिरमिरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता अभय सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सोनामनी डोमनहील, चिरमिरी, थाना चिरमिरी जिला एमसीबी को घेराबन्दी कर पकड़ा और विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें