ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: हाट बाजार में मतदाताओं को किया गया जागरूक...

Admin

Thu, Sep 7, 2023

सूरजपुर.  बुधवार हाट बाजार ओड़गी, जिला में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता शपथ कराया गया तत्पश्चात 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को फार्म-6 भरना बताया गया तथा उनको बताया गया कि 11 सितम्बर 2023 तक फार्म भरकर अपने पंचायत के बीएलओ या तहसील कार्यालय में जमा करें। इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। फार्म-6 फार्म - 7 एवं फार्म-8 के बारे में फॉर्म ऑफलाइन एवं ऑनलाइन भरने हेतु समझाया गया। निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 की दावे  और आपत्ति की तिथि में परिवर्तन कर 11 सितम्बर तक कर दिया गया है। आप सभी इस तिथि तक फार्म 6 फार्म-7 एवं फार्म-8 एवं फार्म 68 भर सकते है। फार्म-7 विलोपित फार्म तथा प्रारूप-8 किन-किन परिस्थितियों में (प्रविष्टि में संशोधन, निवास में स्थानांतरण, डुप्लीकेट वोटर कार्ड हेतु, दिव्यांग चिन्हित करने हेतु) संशोधन फार्म भरने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मो. शाकिर अंसारी प्रदीप कुमार सिंह, राजेश प्रसाद पाल तथा इस हाट बाजार मे नागरिक गण उपस्थित थे।  EVM  मशीन से मतदान की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें