ब्रेकिंग

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

सूचना

: हाथी ने ग्रामीण को कुचला...मौके पर हुई मौत...शादी समारोह में गया था...

Admin

Tue, Feb 28, 2023

सूरजपुर. जिले के पंपापुर केरता में दल से अलग हुए हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.   बता दें मृतक का नाम जीतन है जो ग्राम केरता का रहने वाला है वह अपने 4 मित्रों के साथ एक शादी समारोह में गया था, जहां रात में वापसी के दौरान मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दल से बिछड़े हुए हाथी से उनका आमना सामना होने पर मृतक के सभी दोस्त भाग खड़े हुए, लेकिन जीतन हाथी के चपेट आ गया जिसे हाथी ने बेरहमी से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.. घटना रात एक बजे की बताई जा रही है...हांथी पंपापुर गांव में रात लगभग 10 बजे ही पहुंच गए थे जिसकी तनिक भी भनक वन विभाग को नहीं लगी जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं की वन विभाग के हाथियों में जीपीएस लगाने के दावे फेल साबित हो रहे हैं। अगर जीपीएस ट्रैकिंग से लोकेशन का पता लगता तो आज ग्रामीण की जान नही जाती,,,तो वहीं गज वाहन से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी भी नही किया जा रहा है वन विभाग कि इस उदासीन रवैया से हांथी प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें