ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 10 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Jan 21, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. अंतरराज्जीय गांजा तस्कर से 2 लाख कीमत के 10 किलो गांजा जप्त, थाना रामानुजनगर पुलिस ने अंतरराज्जीय गांजा तस्कर से 2 लाख कीमत के 10 किलो गांजा जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।बीते दिन रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक आदमी गांजा लेकर बिक्री करने आमगांव खदान की ओर आने वाला है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक करते हुए ग्राम साल्ही आमगांव में घेराबंदी कर सूर्यकांत सिठठा पिता जोगी सिठठा 32 वर्ष निवासी तेनतुलिया पल्ली थाना खण्डोपोड़ा जिला नयागढ़ उड़ीसा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 10 किलो गांजा पाया गया जिसकी कीमत 2 लाख रूपये है। मामले में गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर परीवीक्षाधीन डीएसपी स्निग्धा सलामे, एएसआई मनोज पोर्ते, विशुनदेव पैंकरा, माधव सिंह, प्रधान आरक्षक विजय केरकेट्टा, हंसराम कनेडिया, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, अमलेश्वर सिंह, गणेश सिंह, प्रवीण मिंज, गजेन्द्र सिंह, कौशलेन्द्र सिंह व दीपक यादव सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें