ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आने से चालक की हुई मौत..ट्रक के केबिन में था वाहन चालक..

Admin

Sat, Jun 1, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- सूरजपुर नगर सीमा से लगे पर्री ग्राम में खड़ी ट्रक को पेड़ के नीचे लगा कर केबिन में सोने जा रहे वाहन चालक की 11 केवीए विद्युत तार की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|गौरतलब है कि ट्रक क्रमांक सीजी 15, एसी 1303 का चालक बाबू सिंह वाहन को धर्म कांटा के ठीक सामने स्थित एक पेड़ के नीचे खड़ाकर वह केबिन में सोने जा रहा था|उसी दौरान ऊपर से गई 11 केवीए विद्युत प्रवाहित लाइन की चपेट में आ गया और विद्युत तार से चिपक जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों ने  विद्युत विभाग को फोन पर सूचना दी थी,,लेकिन लाइट बंद करने की बजाय चालू ही रखा|ईस बात से ग्रामीणों में आक्रोष का वातावरण निर्मित हो गया,हलाकि मौके पर पहुचे तहसीलदार नंद जी पांडेय ने विद्युत प्रवाह बंद करवाया और लाश को वाहन के ऊपर से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तहसीलदार के बाद पहुंचे ए ई को भी यहां आक्रोश का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने उनके बर्ताव को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई और उन्हें वहां से भगा दिया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें