ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: 11 वाहन अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही...

Admin

Wed, Sep 27, 2023

सूरजपुर.   खनिज विभाग ने जांच के दौरान पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 11 वाहन जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। सितंबर माह में अब तक कुल 11 प्रकरण अवैध परिवहन के पाये गये है। जिसमें राजस्व विभाग से 01 खनिज रेत, पुलिस विभाग से 03 खनिज कोयला एवं खनिज अमला द्वारा 07 वाहन खनिज रेत के जप्त किये गये है। खनिजों के अवैध उत्खनन को चिन्हांकित कर उनके संभावित पहुँच मार्ग को बाधित किया गया है। जगह-जगह बैनर एवं फ्लेक्स लगाया गया है। अवैध परिवहन के संवेदनशील क्षेत्रों के ग्रामों में सरपंच एवं ग्रामीणों के सहयोग से मुनादी कराई जा रही है। जिससे की जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण में प्रभावी नियंत्रण हो सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें