ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

चावल की चोरी : मालगाड़ी से चावल चोरी कर बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार...

Rajesh Soni

Fri, Dec 19, 2025

सूरजपुर.बसदेई पुलिस ने मालगाड़ी से चावल चोरी कर बेचने के फिराक में लगे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झांसी का दमोदर राव एवं उंचडीह के दिनेश विश्वकर्मा दोनों अवैध रूप से रेलवे विभाग के मालगाड़ी से चावल चोरी कर बिक्री करने हेतु उंचडीह रेलवे फाटक के पास ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दमोदर राव पिता स्व. सुन्दर राव उम्र 28 वर्ष ग्राम झांसी एवं दिनेश विश्वकर्मा पिता सुरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी उंचडीह को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि रेलवे विभाग के मालगाड़ी से चावल चोरी कर बिक्री करने हेतु लेकर आना बताया जिनके कब्जे से 4 क्विंटल चावल कीमत करीब 10 हजार रूपये का जप्त कर दोनों के विरूद्ध धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें