ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

कोयला चोरी : 2 आरोपी गिरफ्तार, कोयला सहित ओमनी कर बरामद...

Rajesh Soni

Thu, Mar 19, 2026

सूरजपुर. कोयला चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर ओमनी कार बरामद किया है। एसईसीएल भटगांव के सुरक्षा प्रहरी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने भटगांव पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.03.2026 के रात्रि में एसईसीएल भटगांव सब एरिया सीएचपी कोयला डम्प साइडिंग में चोरों के द्वारा बाउंड्री के अंदर घुसकर कोयला चोरी करने की सूचना दी गई जिस पर धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध किया गया और सूचना पर कार्यवाही करते हुए ओमनी कार क्रमांक सीजी 14 सीटी 0412 सहित दो व्यक्ति खुशबूद्दीन अंसारी पिता सैयद मुबारक उर्फ गुड्डू उम्र 20 वर्ष निवासी मलगा व समीउल्ला अंसारी पिता जफरूल्ला अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दतिमा को पकड़ा गया। ओमनी कार की तलाशी लेने पर उसमें 7 बोरी कोयला वजन करीब 8 क्विंटन कीमत 8 हजार रूपये का पाया गया। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि सीएचपी कोयला डम्प सायडिंग से उक्त कोयला की चोरी किए थे। मामले में परिवहन में प्रयुक्त ओमनी कार व कोयला जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें