ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

जुआ : नदी किनारे जुआ खेलते 2 जुआड़ियों धराये पकड़ा, नगदी रकम सहित 4 मोटर सायकल जप्त...

Rajesh Soni

Fri, Dec 19, 2025

सूरजपुर. बसदेई पुलिस ने नदी किनारे जुआ खेलते 2 जुआड़ियों को पकड़ा जिनके पास से नगदी रकम सहित 4 मोटर सायकल को जप्त किया है। बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गंगोटी शिवपुर नदी के किनारे कुछ व्यक्ति हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 2 जुआड़ी दिनेश साहू 25 वर्ष व रामचरण सिंह 35 वर्ष निवासी ग्राम गंगोटी को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा, कुछ जुआड़ी पुलिस की आहट पाते ही भाग निकले। पुलिस ने जुआड़ियों व जुआ फड से 11 सौ रूपये नगदी एवं मौके से 2 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 4 मोटर सायकल जप्त किया है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें