ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

चोरी : 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद....

Rajesh Soni

Thu, Mar 19, 2026

सूरजपुर. चोरी के 2 अलग अलग मामले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किया है। जयनगर थाने के केनापारा निवासी निकिता गुप्ता के घर में 28 फरवरी की रात में चोरों ने घर में ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी।जयनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही उमंग गुप्ता पिता रामकेश्वर गुप्ता 24 वर्ष, बृजलाल सिंह पिता ठाकुर सिंह 19 वर्ष, हेमन्त देवांगन उर्फ शिवम पिता नन्दकेश्वर देवांगन 20 वर्ष निवासी केनापारा तेलईकछार थाना जयनगर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि निकिता गुप्ता अपने घर को ताला बंद कर अपने स्कूटी से कही जा रही थी जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिए। आरोपियों के निशानदेही पर पायल चॉदी-03 सेट, सामान्य पायल 01 सेट, दुल्हन बिझिया 05 सेट, कमरधनी 01 नग, 01 नग आर्टिफिशियल मंगल सुत्र, 01 नग आर्टिफिशियल गले का हार, 03 नग आर्टिफिशियल हाथ का कंगन, 01 सेट आर्टिफिशियल कान का झुमका, चांदी का सिक्का 01 नग, सोने का मांग टीका 01 नग, सोने का बाली 01 सेट जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ पर आरोपी उमंग गुप्ता ने बताया कि बृजलाल सिंह के साथ मिलकर ग्राम सोहागपुर दीपक उर्फ नरेश के यहां रात्रि में पैसा मांगने गए थे इसी दौरान घर के अंदर घुसकर पेटी से सोने चांदी के जेवर को चोरी किए थे। जिसकी रिपोर्ट चौकी करंजी में पंजीबद्ध था। इस मामले में दोनों आरोपियों से 05 नग मंगलसूत्र, 01 सोने का चैन, 1 जोड़ कान का झुमका, 01 अंगुठी, 4 चांदी का सिक्का बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में सोने-चांदी के जेवर कुल कीमत 4 लाख रूपये का बरामद कर किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें