ब्रेकिंग

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

सूचना

: 46 लीटर महुआ शराब जप्त...11 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही...

Admin

Fri, Apr 26, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस के क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाए हुए है। इसी तारतम्य में गुरुवार को जिले की पुलिस के द्वारा 11 प्रकरण में 11 लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 46 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अनिल बेक पिता सघनू बेक उम्र 30 वर्ष ग्राम जगन्नाथपुर के द्वारा अपने घर दुकान में अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब बनाकर लोगों को बिक्री करने हेतु रखा है। खड़गवां की पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत् कार्यवाही करते हुए अनिल बेक से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में सूरजपुर पुलिस ने ग्राम कुसमुसी के बालेश्वर पैंकरा से 2 लीटर महुआ शराब, ग्राम पर्री के श्यामवली से 3 लीटर, चंदौरा पुलिस ने ग्राम असनापारा के शिवभजन से 3 लीटर, झिलमिली पुलिस ने ग्राम भारत पैंकरा से 4 लीटर, रामानुजनगर पुलिस ने ग्राम हर्राटिकरा के जयप्रकाश तिर्की से 3 लीटर, जयनगर पुलिस ने ग्राम द्वारिकानगर के संगीता बरगाह से 3 लीटर, प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम दुरती विजय से 3 लीटर, चांदनी पुलिस ने ग्राम नावाटोला के चंदावती से 4 लीटर, ग्राम खैरा के देवनारायण से 3 लीटर व ग्राम मोहरसोप के रामकरण से 3 लीटर महुआ शराब कुल 46 लीटर महुआ शराब कीमत 6350 रूपये का जप्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें