ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

सड़क सुरक्षा माह : 70 वाहन चालकों को मिला हेलमेट, सुरक्षा विकल्प नहीं जिम्मेदारी है-एसपी

Rajesh Soni

Thu, Jan 15, 2026

सूरजपुर.सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को एसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने 70 जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता क्यों जरूरी है बताई और कहा कि सुरक्षा विकल्प नहीं जिम्मेदारी है। हेलमेट का सहयोग एनजीओ मिशन नेकी ने कराया था। इस दौरान एसपी श्री ठाकुर ने सड़क सुरक्षा के विषयों से अवगत कराते हुए जरूरतमंदों को हेलमेट वितरित किया और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने बाइक चालकों को समझाया कि एक छोटी सी लापरवाही न केवल उनकी जान जोखिम में डालती है, बल्कि पूरे परिवार को संकट में डाल देती है। हेलमेट वितरण के दौरान एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, निरीक्षक राजेन्द्र साहू, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय, मिशन नेकी के श्रवण जैन, अमर द्धिवेदी, तेजश गोयल, निकेत अग्रवाल, आर्यन तिवारी, मुदित जैन सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें