ब्रेकिंग

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सूचना

: 706 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Sep 8, 2023

सूरजपुर. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस के द्वारा अंतरराज्जीय सीमा सहित जिले के सभी बार्डर में 24 घंटे लगातार चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है तथा सजग सूरजपुर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में की रात रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मंहगई में 1 पिकअप वाहन में अवैध शराब होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने पिकअप वाहन में लोड गोवा अंग्रेजी शराब 67 पेटी (3350 पाव), ऑफिसर च्वाईस 2 पेटी (96 पाव), मेगडावल नंबर 1 विस्की 3 पेटी (144 पाव), केन बीयर माउस 5 पेटी (120 नग) कुल 77 पेटी अंग्रेजी शराब 706 लीटर 200 एमएल कुल कीमत 428980 रूपये के पिकअप वाहन जप्त कर विकास जायसवाल पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मंहगई, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया है.

वहीं दूसरे मामले में दिनांक 07.09.23 को मुखबीर से सूचना मिला कि 2 व्यक्ति मोटर सायकल में नशीली दवाई लेकर सूरजपुर से रामानुजनगर की ओर जा रहे है। जिन्हें ग्राम पस्ता में घेराबंदी कर पकड़ा गया, मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।पुलिस ने स्पास्मो टेबलेट 3040 नग, अल्प्राजोलम टेबलेट 60 नग जिसकी बाजारू कीमत 40300 रूपये है तथा 1 मोटर सायकल भी जप्त कर  जागेष्वर साहू उर्फ पप्पू पिता फुलचंद साहू 22 वर्ष निवासी ग्राम भुवनेश्वरपुर, थाना रामानुजनगर 2. एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया है. कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रकाश राठौर, एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई मनोज सिंह, माधव सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, गणेष सिंह, अमलेश्वर सिंह, रूपदेव, धनंजय सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, दीपक यादव, रामधारी सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें