ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

कार्यवाही : नशीली दवाइयों के साथ आरोपी गिरफ्तार...

Rajesh Soni

Sat, Jul 26, 2025

सूरजपुर. आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार तथा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में वृत सुरजपुर प्रभारी प्रदीप वर्मा आबकारी उप निरीक्षक की टीम नशे के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।आज दिनांक 25/07/2025 को आबकारी वृत सुरजपुर की टीम गस्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली की सिरसी चौकी बसदेई जिला सुरजपुर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा अपने घर में भारी मात्रा में नशीला टेबलेट और कफ सिरप रखकर बेच रहा है, तत्काल आबकारी टीम द्वारा धर्मेंद्र कुशवाहा के घर दबिश दी। घर की तलाशी में 40 नग ONEREX कफ सीरप, 356 नग SPASMO-PROXYVON टेबलेट एवम 720 ALPRAZOLAM टेबलेट जप्त किया गया।। आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सुरजपुर में पेश किया गया।। जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।।उक्त कारवाई एवम विवेचना प्रदीप वर्मा आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा की गई ।। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रात्रे, पारसनाथ गुप्ता, कृष्णा कुशवाहा, मेवालाल सोनवानी, आरक्षक कमलेश्वर राजवाडे, महिला नगर सैनिक बिंदु राजवाडे, नगर सैनिक राकेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण योगदान रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें